Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

मणिपुर चुनाव के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान: इबोबी सिंह को मिली चुनाव समिति की कमान, लोकेश्वर सिंह संभालेंगे प्रचार

INT News11 November 2026 at 11:24 pm

कांग्रेस ने आगामी मणिपुर विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है. इस समिति की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओ. इबोबी सिंह को सौंपी गई है. समिति में के. मेघचंद्र सिंह, गैखंगम, विक्टर कीशिंग, टी एन हाओकिप, एम ओकेन्द्रो समेत कुल 24 नेताओं को शामिल किया गया है.

सांसद डॉ अंगोमचा बिमोल अकोइजम को भी प्रदेश चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा लोकेश्वर सिंह, डॉ थोकचोम मेइन्या, सूरजकुमार ओकराम और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी समिति में जगह मिली है.

लोकेश्वर सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया

कांग्रेस ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रचार समिति (Campaign Committee) का भी गठन किया है. पार्टी नेता लोकेश्वर सिंह को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं, सांसद डॉ अंगोमचा बिमोल अकोइजम को प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है.

महासचिव (General Secretaries)

इफाम बहादुर रहमान

एन महानंदा सिंह

सनिबा वाइखोम

सचिव (Secretary)

देवदत्त सिंह

प्रदेश चुनाव समिति (Pradesh Election Committee)

1 ओ इबोबी सिंह अध्यक्ष

2 के मेघचंद्र सिंह सदस्य

3 गैखंगम सदस्य

4 विक्टर कीशिंग सदस्य

5 टी मंगा वैफेई सदस्य

6 टी एन हाओकिप सदस्य

7 एम. ओकेन्द्रो सदस्य

8 एन लोकेन सिंह सदस्य

9 अल्फ्रेड कांगगम आर्थर सदस्य

10 डॉ अंगोमचा बिमोल अकोइजम सदस्य

11 लोकेश्वर सिंह सदस्य

12 के रणजीत सिंह सदस्य

13 सूरजकुमार ओकराम सदस्य

14 डॉ थोकचोम मेइन्या सदस्य

15 एम. हेमंत सिंह सदस्य

16 एल राधाकिशोर सिंह सदस्य

17 डी डी थाइस्न सदस्य

18 कुमारी एके मीराबाई देवी सदस्य

19 डॉ लोकेन सिंह सदस्य

20 डॉ रतनकुमार सिंह सदस्य

21 मोहम्मद फजुर रहीम सदस्य

22 द्विजमणि सिंह सदस्य

23 विद्यापति सेनजाम सदस्य

24 मोहम्मद अमीन शाह सदस्य

चुनाव प्रचार समिति (Campaign Committee) नाम पद

थ. लोकेश्वर सिंह अध्यक्ष, डॉ अंगोमचा बिमोल अकोइजम सदस्य

घोषणापत्र समिति (Manifesto Committee) नाम पद डॉ अंगोमचा बिमोल अकोइजम सह-अध्यक्ष

चुनाव प्रबंधन समिति (Election Management Committee)

एम ओकेन्द्रो (अध्यक्ष)

टी एन हाओकिप (सह-अध्यक्ष)

देवरब्रता सिंह (सह-अध्यक्ष)

एस जीतन सिंह (सह-अध्यक्ष)

के सी वेणुगोपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और सांसद के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी नियुक्ति संबंधी आदेश में इन सभी संगठनात्मक बदलावों की जानकारी दी गई है. पार्टी ने आगामी मणिपुर विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव, प्रचार, घोषणापत्र, मीडिया एवं प्रचार-प्रसार और चुनाव प्रबंधन से जुड़ी समितियों के गठन को मंजूरी दी है.

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर AI का पहरा, 700 स्मार्ट CCTV कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी