Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कांकेर का दबदबा:बास्केटबॉल, फुटबॉल और खो-खो में जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में रायगढ़ चमका

INT News29 October 2026 at 08:14 am

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलग-अलग खेलों के मुकाबले हुए। इसमें कांकेर क्लस्टर ने बास्केटबॉल और फुटबॉल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, खो-खो में भी कांकेर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में आठ क्लस्टरों के करीब 515 बालक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे दिन टेबल टेनिस, शतरंज, योग, खो-खो, फुटबॉल और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। बास्केटबॉल और फुटबॉल में कांकेर प्रथम बास्केटबॉल में कांकेर क्लस्टर ने पहला, बस्तर ने दूसरा और बलरामपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। फुटबॉल में भी कांकेर क्लस्टर विजेता रहा। बलरामपुर दूसरे और सुकमा तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो में कांकेर क्लस्टर ने पहला स्थान हासिल किया। धमतरी दूसरे और बलरामपुर तीसरे स्थान पर रहे। टेबल टेनिस में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल टेबल टेनिस के अंडर-19 बालक एकल वर्ग में रायगढ़ के विनय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दीपक कुमार सरुता दूसरे और बलरामपुर के अनोष कुजूर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 युगल वर्ग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दीपक कुमार सरुता और शशांक पैंकरा की जोड़ी विजेता बनी। बस्तर के राहुल और अर्जुन दूसरे स्थान पर रहे। रायगढ़ के कन्हैया राठिया और विनय कुमार की जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 एकल वर्ग में रायगढ़ के सागर ध्रुव ने स्वर्ण पदक जीता। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विनायक पैंकरा दूसरे और सरगुजा के रूपेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 युगल वर्ग में रायगढ़ के सागर ध्रुव और तुषारांशु ध्रुव की जोड़ी पहले स्थान पर रही। बलरामपुर के गुरु गोविंद सिंह और चंद्रशेखर दूसरे, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विनायक पैंकरा और आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज में मैनपाट और GPM के खिलाड़ी आगे शतरंज के अंडर-14 बालक वर्ग में एकलव्य विद्यालय मैनपाट के आकाश टोप्पो पहले स्थान पर रहे। धमतरी क्लस्टर के भोरिंग विद्यालय के कुणाल ठाकुर दूसरे और कांकेर क्लस्टर के अंतागढ़ विद्यालय के तामेश्वर कोरेटी तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्लस्टर के एकलव्य विद्यालय छुरीकला के नारद सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। कांकेर क्लस्टर के अंतागढ़ विद्यालय के साहिल कुमार नरेटी दूसरे और धमतरी क्लस्टर के मैनपुर विद्यालय के येसुर्या ध्रुवा तीसरे स्थान पर रहे। योग में सरगुजा क्लस्टर का शानदार प्रदर्शन योग की अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में सरगुजा क्लस्टर के आशीष कुमार और प्रिंस खलखो की जोड़ी पहले स्थान पर रही। कांकेर के अभिनव नेताम और आदित्य नेताम दूसरे तथा बस्तर के मयंक मौर्य और युगल ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में भी सरगुजा क्लस्टर ने बाजी मारी। सुकराम और प्रियांजल की जोड़ी पहले स्थान पर रही। सुकमा के विकास और हिमांशु दूसरे तथा धमतरी के योगेंद्र और राहुल तीसरे स्थान पर रहे। रिदमिक योग में भी सरगुजा की टीम प्रथम रिदमिक योग के अंडर-14 वर्ग में सरगुजा क्लस्टर के आशीष कुमार और प्रिंस खलखो की टीम पहले स्थान पर रही। बस्तर क्लस्टर के मयंक मौर्य, युगल ध्रुव और भूपेंद्र पोयाम की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 रिदमिक योग में भी सरगुजा क्लस्टर विजेता बना। सुकराम, प्रियांजल और तनवीर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। धमतरी के दिवास भोई, राहुल बारिहा और योगेंद्र कंवर की टीम दूसरे तथा सुकमा के वारे राम, विकास कुमार और हिमांशु की टीम तीसरे स्थान पर रही।