Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

किशन गुप्ता हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी:अब तक पार्षद समेत 10 लोग पकड़े गए,TI बोले- जांच चल रही

INT News31 October 2026 at 01:33 pm

किशन गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार किया है। वह दादाजी मंदिर के पास रहता है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक पार्षद विजय यादव समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी का इलाज चल रहा है। पुलिस मारपीट से लेकर किशन गुप्ता की मौत तक के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि घटना में और कौन-कौन शामिल था। डीएसपी हेडक्वार्टर कर रहे जांच मामले की जांच पहले मोघट थाना प्रभारी विकास खिंची कर रहे थे। अब जांच डीएसपी हेडक्वार्टर स्तर पर की जा रही है। जांचकर्ता डीएसपी हेडक्वार्टर दुर्गेश आर्मो की कार्रवाई में शनिवार को संजय यादव को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी बदलने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। किशन गुप्ता का परिवार लगातार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा था। वहीं, CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया था। नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी इंस्पेक्टर विकास खिंची के मुताबिक, मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि, एक आरोपी अभी इलाज करा रहा है। मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांच के दौरान जिन लोगों के नाम और भूमिका सामने आ रही है, उन्हें भी आरोपी बनाया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी भी की जा रही है। CCTV फुटेज और साक्ष्यों की जांच जारी पुलिस अब तक सामने आए CCTV फुटेज, घटनाक्रम और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मारपीट से लेकर किशन गुप्ता की मौत तक पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। जांच के दौरान दूसरे लोगों की भूमिका सामने आने पर आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।