Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

विदेशी मंचों पर भी गूंज रहा देसी कॉमेडी का अंदाज, नवीन प्रभाकर बोले-'हंसी ही मेरी यूनिवर्सल भाषा'

INT News9 November 2026 at 05:02 pm

मुंबई, 9 नवंबर। कमीडियन नवीन प्रभाकर इन दिनों अपने अंतरराष्ट्रीय शो को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उनके शो में दर्शकों को एक ही शाम में बॉलीवुड के कई रंग देखने को मिलेंगे। इसमें अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा, अक्षय कुमार और शाहरुख खान तक के अंदाज शामिल होंगे। इसके साथ ही मराठी तड़का, गुजराती गरबा और पंजाबी खाने-पीने से जुड़े मजेदार पंच भी शो का हिस्सा होंगे।