समाचार · मध्य प्रदेश
उत्कर्ष यादव मंडला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने:भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें मंडला जिले की जिम्मेदारी उत्कर्ष यादव को दी गई है। नियुक्ति के बाद शनिवार को भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा और पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्कर्ष यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर यादव को शुभकामनाएं दीं। उत्कर्ष यादव मंडला जिले के नैनपुर जनपद क्षेत्र के जामगांव के निवासी हैं। इनपुट के मुताबिक, उन्हें कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके का करीबी माना जाता है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद यादव के सामने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियां मजबूत करने और युवाओं के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।