समाचार · हरियाणा
सिवानी में पर्यावरण प्रेमी सब-इंस्पेक्टर का निधन:बेटी ने दी मुखाग्नि; अनूप ने हजारों पौधे लगवाए, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया
भिवानी जिले के सिवानी मंडी में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर और पर्यावरण प्रेमी अनूप श्योराण का बीमारी के चलते निधन हो गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। अंतिम संस्कार में बेटी प्रिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। अनूप श्योराण समाजसेवी और पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर सिंह के बेटे थे। वे एडवोकेट सुधीर श्योराण और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के भाई थे। सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े रहे अनूप श्योराण पुलिस विभाग में काम करने के साथ अनूप श्योराण सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़े थे। जन जागृति मंच के बैनर तले उन्होंने सिवानी क्षेत्र में हजारों पौधे लगवाए और लोगों को उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। पुलिस की जिम्मेदारियों के बावजूद वे पर्यावरण संरक्षण के कामों के लिए समय निकालते थे। उनका उद्देश्य क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना था। उनकी बेटी प्रिया एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं। अनूप श्योराण के निधन पर सामाजिक संगठनों, गणमान्य लोगों और परिचितों ने श्रद्धांजलि दी।