समाचार · मध्य प्रदेश
रीवा में मोबाइल चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाया युवक:गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा; चोर बोला- मुझसे गलती हो गई
रीवा के प्रकाश चौराहे पर शनिवार शाम मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक मोबाइल चोरी कर उसे अपने कपड़ों में छिपा रहा था। एक युवती ने उसे ऐसा करते देख लिया और आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो रविवार सुबह सामने आया। युवती ने देखी चोरी की कोशिश, लोगों ने पकड़ा प्रत्यक्षदर्शी रूपा मिश्रा ने बताया कि प्रकाश चौराहे पर एक युवक मोबाइल चोरी कर अपने कपड़ों में छिपा रहा था। उसकी हरकत देखकर एक युवती ने आसपास मौजूद लोगों को सूचना दी। इसके बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में माफी मांगता दिखा युवक घटना के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो रविवार सुबह सामने आया। वीडियो में युवक मुझसे गलती हो गई है, ऐसा कहते हुए नजर आ रहा है। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के हवाले किया पिटाई के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, युवक की पहचान और उसके खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।