समाचार · बिहार
अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने क्या कहा? चिराग समेत इन्होंने किया रिएक्ट

Bihar Politics: अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने के बाद चिराग पासवान, उमेश कुशवाहा, शक्ति सिंह यादव समेत कई नेताओं ने बयान दिए. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से ही अनंत सिंह के निष्कासन से जुड़ा लेटर जारी किया गया था. इसे लेकर उन्होंने कहा, अनंत सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया.
उमेश कुशवाहा ने और क्या कहा?
आगे उमेश कुशवाहा ने यह भी कहा कि अनंत सिंह लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे. उन्होंने विरोधी दल के प्रत्याशी के लिए प्रचार भी किया. इस वजह से उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई. उमेश कुशवाहा ने यह भी बताया कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने की भी अनुशंसा की है.
चिराग पासवान का बयान
जेडीयू की इस कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है. यह विषय पूरी तरह से पार्टी से जुड़ा है. जो भी परिस्थिति उत्पन्न हुई है वह व्यक्तिगत कारणों से हुई है ना कि राजनीतिक कारणों से, ऐसे में कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ भी मौजूदा परिस्थिति है, इसमें जेडीयू को ही तय करना है कि आगे क्या फैसला लेना है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शक्ति सिंह यादव ने भी दी प्रतिक्रिया
अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर विपक्ष के नेताओं ने भी रिएक्ट किया. आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा, जेडीयू के अंदर आग लग चुकी है. अभी तो कई और उठापटक होना बाकी है. उन्होंने यह भी कहा कि अनंत सिंह के निष्कासन का लेटर जो जारी किया गया है वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से किया गया है. जबकि किसी भी विधायक को पार्टी से निकालने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश लेटर में जरुरी है. ऐसे फैसले में नीतीश कुमार के आदेश का जिक्र होना जरुरी है.
लेटर में क्या लिखा गया?
इस तरह से अन्य कई नेताओं ने भी अनंत सिंह पर हुए कार्रवाई को लेकर रिएक्ट किया. जेडीयू की ओर से जारी किए गए लेटर में यह स्पष्ट कहा गया कि अनंत सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे. अभी-अभी खत्म हुए एमएलसी चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ काम करने और दूसरे पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया. इस वजह से अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को भी 6 साल के लिए पार्टी ने निष्कासित किया जाता है.
Also Read: Bihar Ka Mausam: 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, आज साफ रहेगा मौसम