national · बिहार
इंडी गठबंधन की दिल्ली रैली पर जेडीयू-भाजपा का हमला, बोले-'राहुल गांधी अपनी बातें थोपने की आदत छोड़ें'
INT News31 October 2026 at 12:44 pm

पटना, 31 अक्टूबर। इंडी गठबंधन की प्रस्तावित 'चलो दिल्ली रामलीला मार्च' रैली को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कांग्रेस पर अड़ियल रवैया अपनाने और अपनी बातें जबरन थोपने का आरोप लगाया। वहीं, मंत्री रामकृपाल यादव और भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने प्रस्तावित रैली को लेकर विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा।