Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20: उदिति के साथ फ्लर्ट करते दिखे काजी तौकीर, सूट में देख बोले- कोचिंग जाने वाली लड़की लग रही हो

INT News9 November 2026 at 07:58 pm

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में काजी तौकीर अपनी मस्ती और एंटरटेनमेंट से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. दिवाली स्पेशल एपिसोड के बाद घर में एक बार फिर हंसी-मजाक का माहौल देखने को मिला. हाल के एपिसोड में काजी उदिति सिंह के साथ फ्लर्ट करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने उदिति के सिंपल सूट वाले लुक की तारीफ भी अपने मजेदार अंदाज में की.

View on Instagram

उदिति को देख काजी बने आशिक

एपिसोड में काजी उदिति के सूट वाले लुक को देखकर कहते हैं कि वह 11वीं या 12वीं क्लास में पढ़ने वाली कश्मीरी लड़की जैसी लग रही हैं, जो कोचिंग सेंटर जा रही हो. वहीं अरिशफा खान के लुक को वह कॉन्सर्ट के लिए तैयार बताते हैं.

इसके बाद काजी एक आशिक का किरदार निभाने लगते हैं, जो उदिति से अपने प्यार का इजहार करना चाहता है. उदिति भी इस मस्ती में उनका साथ देती हैं. दोनों मिलकर रोमांटिक सीन करते हैं और इस दौरान घर में खूब हंसी-मजाक होता है.

माही ने काजी को किया अलर्ट

दूसरी तरफ, काजी और उदिति की मस्ती के बीच उनकी दोस्त माही थोड़ी नाराज नजर आईं. काजी से बातचीत के दौरान माही कहती हैं कि लोगों को लेकर उनका अंदाजा कभी गलत नहीं होता. वह याद दिलाती हैं कि उन्होंने शो के पहले दिन से ही काजी को उदिति के बारे में अलर्ट किया था.

काजी भी उनकी बात मानते हुए कहते हैं कि माही और उदिति के बीच सच में कुछ परेशानी है. माही उदिति के 'Yeeww' कहने के अंदाज पर भी टिप्पणी करती हैं और उसे बनावटी बताती हैं.

बातचीत के दौरान काजी माहौल हल्का करने के लिए माही के साथ भिंडी का इस्तेमाल कर बच्चों की तरह 'कट्टी-बट्टी' करने लगते हैं. घर में दोनों की यह मस्ती भी देखने लायक रही.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस भोजपुरी गायक ने अंग्रेजों को दी थी चुनौती; छापते थे नकली नोट, धोखा मिला तो गाने में सुनाई पूरी कहानी