Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

INT News1 November 2026 at 10:44 am

नई दिल्ली, 1 नवंबर। अमेरिका के अटलांटा में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद नवंबर का पहला सप्ताह डिप्लोमेसी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर कॉमनवेल्थ शासनाध्यक्षों की बैठक (सीएचओजीएम) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए एंटीगुआ और बारबुडा पहुंच रहे हैं। वहीं, नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री की यात्रा, भारत-यूरोपीय संघ डिजिटल सहयोग सम्मेलन और अरुणाचल प्रदेश में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी भारत की कूटनीति के अलग-अलग आयामों को सामने लाएंगे।