समाचार · छत्तीसगढ़
पटाखों से दुकानों के बाहर लगी आग:कटोरा तालाब में 2-3 दुकानों के बाहर हुआ हादसा, सजावट जलकर खाक
रायपुर के कटोरा तालाब के संत कंवरराम चौक के पास पटाखों से दुकानों के बाहर आग लग गई। सड़क पर फोड़े जा रहे पटाखों की चिंगारी दुकानों के बाहर लगे डेकोरेशन पर जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी। इसकी चपेट में 2 से 3 दुकानों के बाहर की सजावट आ गई।आग से दुकानों के बाहर लगा पूरा डेकोरेशन जलकर खाक हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हालाकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी भी तरह का नुकसान होने से बच गया। पिछले महिने पंडरी कपड़ा मार्केट में लगी थी आग रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल के पास महालक्ष्मी मार्केट की होम डेकोरेशन दुकान में 25 अक्टूबर को आग लग गई थी। आग बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुकान के AC का कंप्रेसर फटने से आग लगी थी। इसकी चपेट में आने से वहां रखा फर्नीचर और सजावटी सामान जल गया था। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई थी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।