Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

Watch Video: कोढ़ा पशु अस्पताल में सरकारी दवाओं की कालाबाजारी

INT News14 November 2026 at 06:51 am

कटिहार. सरकार की ओर से पशुपालकों के लिए पशु अस्पतालों में मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन कोढ़ा के प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में सरकारी दवाओं को बिचौलियों के हाथों बेचे जाने का मामला सामने आया है.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अस्पताल से एक झोलाछाप पशु चिकित्सक बोरी और झोले में भरकर सरकारी दवाएं अपनी गाड़ी से ले जा रहा था.

पत्रकार के सवाल पूछने पर घबराकर वापस रखीं दवाएं

मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने जब उससे सवाल किया तो वह घबरा गया. इसके बाद वह बोरी-झोला लेकर अस्पताल की ओर भागा और दवाएं वापस रख दीं. इस दौरान उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा न करने की बात कही.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर लगे गंभीर आरोप

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी अस्पताल की दवाएं निजी हाथों में कैसे पहुंचीं. आरोप है कि अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विकास कुमार के माध्यम से पैसे लेकर दवाएं झोलाछाप चिकित्सकों को दी जा रही हैं. हालांकि इसकी विभागीय जांच होनी अभी बाकी है.

स्टॉक रजिस्टर और गरीब पशुपालकों के हक पर उठे सवाल

यदि मुफ्त दवाएं ही बिचौलियों को बेची जाएंगी तो गरीब पशुपालकों को इसका लाभ कैसे मिलेगा. स्टॉक रजिस्टर में इन दवाओं का क्या हिसाब है, यह भी जांच का विषय है.

मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विकास कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, इसलिए उनका पक्ष नहीं मिल सका. अब देखना है कि पशुपालन विभाग के वरीय अधिकारी इस मामले में जांच कर कार्रवाई करते हैं या मामला फाइलों में दब जाता है.