national · महाराष्ट्र
सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, आठवले का दावा
INT News30 October 2026 at 03:56 pm

मुंबई, 30 अक्टूबर। महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए एमएलसी चुनावों के परिणामों के बाद एक मंच पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की मौजूदगी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि मैं हमेशा के लिए दोनों को एक साथ लाने की कोशिश कर सकता हूं।