समाचार · मध्य प्रदेश
अज्ञात वाहन की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की मौत:मंदसौर से कलेक्शन कर निंबाहेड़ा लौट रहे थे, नयागांव चेक पोस्ट के पास हुआ हादसा
INT News1 November 2026 at 01:57 pm
मध्य प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर नयागांव-निंबाहेड़ा मार्ग पर शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार खलील खान की मौत हो गई। वह 40 साल के थे और निंबाहेड़ा के कसोटा दरवाजा के रहने वाले थे। खलील फाइनेंस का काम करते थे। वह मंदसौर से कलेक्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। नयागांव चेक पोस्ट के आगे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नयागांव टोल की एंबुलेंस उन्हें जिला अस्पताल ले गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। रविवार सुबह पुलिस चौकी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की है और मामले की जांच कर रही है। खलील के तीन बच्चे हैं।