Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नर्सिंग के हजारों छात्रों को हाईकोर्ट से राहत:शिफ्ट किए गए छात्रों से नहीं ली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार तलब

INT News27 November 2026 at 08:44 pm

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर स्थित युगल पीठ ने नर्सिंग छात्रों के हित में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। न्यायमूर्ति आनंद पाठक और न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की पीठ ने लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता विशाल बघेल सहित अन्य संबंधित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि अयोग्य (अनसुटेबल) नर्सिंग कॉलेजों से योग्य (सुटेबल) कॉलेजों में शिफ्ट किए जा रहे छात्रों से कोई अतिरिक्त ट्यूशन फीस नहीं वसूली जा सकेगी। छात्रों ने संबंधित शैक्षणिक सत्र की फीस पहले ही जमा कर दी है, इसलिए उनसे दोबारा ट्यूशन फीस लेना उचित नहीं होगा। नए कॉलेज केवल वास्तविक आकस्मिक खर्च जैसे परीक्षा शुल्क, प्रैक्टिकल शुल्क और न्यूनतम पर्यवेक्षण शुल्क ही ले सकेंगे। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से सरकार के शिफ्टिंग मॉड्यूल में फीस निर्धारण की अस्पष्टता और दूसरी खामियों का मुद्दा उठाया गया। छात्र हित में कई सुझाव भी पेश किए गए। इस पर कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) को सभी निजी सुटेबल कॉलेजों के साथ बैठक कर स्थानांतरित छात्रों के लिए न्यूनतम शुल्क तय करने और उसमें एकरूपता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। काउंसिल को अगली सुनवाई से पहले देना होगा नया शिफ्टिंग मॉड्यूल याचिकाकर्ता विशाल बघेल ने मौजूदा शिफ्टिंग मॉड्यूल की कमियां बताते हुए कई सुझाव दिए हैं। हाईकोर्ट ने इन सुझावों को शामिल करते हुए काउंसिल को अगली सुनवाई से पहले समेकित (कंसोलिडेटेड) शिफ्टिंग मॉड्यूल तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सुझाव इस प्रकार हैं- चार सप्ताह में तैयार होगी नई प्रवेश नियमावली नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए भी कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। योग्य छात्रों को मेरिट के आधार पर कॉलेज आवंटित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल और लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन को चार सप्ताह के भीतर नई नियमावली का मसौदा तैयार करने को कहा गया है। इससे प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और मेरिट को प्राथमिकता देने की व्यवस्था विकसित की जा सकेगी। 45 कॉलेजों में सरकारी CHO को फैकल्टी दिखाने का आरोप, रजिस्ट्रार तलब सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से 45 निजी नर्सिंग कॉलेजों में सरकारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) को कथित तौर पर फर्जी तरीके से फैकल्टी के रूप में दर्शाने का मामला भी उठाया गया। इसमें एमपीएनआरसी के रजिस्ट्रार की संलिप्तता के आरोप लगाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने काउंसिल के रजिस्ट्रार को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।