Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

भारत विकास परिषद मुख्‍य शाखा ने 30 शिक्षक किए सम्मानित

INT News30 July 2026 at 05:56 am

| जालंधर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जालंधर द्वारा फेंटनगंज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग की अध्यक्षता में "गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वंदे मातरम् से शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल चेयरपर्सन मदन लाल अग्रवाल और विशेष अतिथि पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राज कुमार चौधरी रहे। सचिव कंचन शर्मा ने स्वागत करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया। प्रकल्प प्रमुख हर्षवर्धन के नेतृत्व में 30 से अधिक अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें से 8 अध्यापिकाओं को उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिह्न व 'योग मंजरी' पुस्तक दी गई। साथ ही प्रथम आई छात्राओं का अभिनंदन हुआ। छात्रवृत्ति प्रमुख राज सभ्रवाल द्वारा 12 जरूरतमंद छात्राओं की 1500 रुपए प्रति छात्रा वार्षिक फीस दी गई और कॉपियां-पेन बांटे गए। प्रधानाचार्य रेणु कुमारी ने परिषद के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजीव गंभीर, संस्कार प्रमुख लोकेश बजाज, महिला सहभागिता प्रमुख नीरजा खन्ना, पर्यावरण प्रमुख अनिल शर्मा व संदीप मेहता उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन के बाद जन गण मन से कार्यक्रम संपन्न हुआ।