समाचार · झारखंड
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का झारखंड में कहर: राजधानी में सुबह से ही हो रही बारिश, जानें कब तक रहेगा असर

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाव के क्षेत्र और चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव बुधवार से झारखंड में दिखने लगा है. राज्य के कई जिलों में आकाश में घने काले बादल छाये हुए हैं और रुक-रुक बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार 29 अक्तूबर को अर्नब का व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है. गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला व सिमडेगा में भारी बारिश, वज्रपात और 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इसे देखते हुए अरिंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रांची, खूंटी, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश, वज्रपात व तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अंडमान सागर से उठी हवा 23 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में पहुंची. अर्नब चक्रवाती तूफान का असर ये है कि गुरुवार सुबह से ही राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है.
रांची में चार तो जमशेदपुर में 9 मिमी हुई बारिश
इसके बाद, 26 अक्तूबर को बने निम्न दबाव के क्षेत्र से भीषण चक्रवाती तूफान "अर्नब" उठा, जो बुधवार सुबह 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश और यनम के तट से टकराया. जिसके बाद अब इसके कमजोर होते हुए धीर-धीर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने के संकत मिले हैं. अब तक रांची में चार मिमी, लातेहार में आठ, जमशेदपुर में नौ, मेदिनीनगर में दो, चाईबासा में 13 और बोकारो में दो मिमी बारिश हुई. वहींबारिश होने से लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आ गयी है. रांची के तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गयी है. जबकि जमशेदपुर में 4.4 डिग्री, मेदिनीनगर में 4.4 डिग्री, बोकारों में 3.4 डिग्री और चाईबासा में 3.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गयी है.
ये भी पढ़ें: शिबू सोरेन को आदर्श मानती थी अनुष्का; पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख लगाई न्याय की गुहार
तीन नवंबर से मौसम होगा पूरा साफ
मौसम विभाग ने बताया कि इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम का निर्माण हो रहा है, जिससे 30 अक्तूबर को राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 31 अक्तूबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे व राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. एक नवंबर से अर्नब का असर कमजोर पड़ने के कारण धीरे-धीरे बादल छंटने की संभावना है. जबकि पूरी तरह से मौसम के तीन नवंबर से ही साफ होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले झारखंड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, MBBS की सीटें 1,070 बढ़ीं