Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

परिसीमन पर क्यों विरोध कर रही कांग्रेस? लोकसभा की सीटों से लेकर महिला आरक्षण तक रखीं तीन मांगें

INT News27 November 2026 at 05:44 pm

Delimitation Bill: संसद की विशेष बैठक से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी टकराव बढ़ गया है. कांग्रेस ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परिसीमन के जरिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करना चाहती है. कांग्रेस का कहना है कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए लोकसभा की सीटों की संख्या और राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी में बदलाव करने की जरूरत नहीं है. पार्टी ने इस मुद्दे पर तीन प्रमुख मांगें सामने रखी हैं.

परिसीमन का विरोध क्यों कर रही कांग्रेस?

कांग्रेस का आरोप है कि संसद की विशेष बैठक बुलाने के पीछे सरकार का वास्तविक उद्देश्य महिला आरक्षण लागू करना नहीं, बल्कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के स्वरूप में बदलाव करना है. जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार परिसीमन के माध्यम से लोकसभा में धोखाधड़ी से दो-तिहाई बहुमत हासिल करना चाहती है. उन्होंने इसे संविधान पर हमला करार देते हुए कहा कि विपक्ष पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ इसका मुकाबला करेगा.

परिसीमन और महिला आरक्षण पर कांग्रेस की तीन बड़ी मांगें

जयराम रमेश ने कहा कि परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस का रुख शुरू से ही स्पष्ट रहा है. पार्टी ने केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं.

महिला आरक्षण को लेकर सरकार पर क्यों उठाए सवाल?

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम सितंबर 2023 में संसद में सर्वसम्मति से पारित किया गया था. उस समय कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे तत्काल लागू करने की मांग की थी. रमेश के मुताबिक, सरकार ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और कानून की अधिसूचना 16 अप्रैल 2026 की रात जारी की गई. उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिला आरक्षण पहले ही कानून बन चुका है, तो अब संसद की विशेष बैठक बुलाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है?

?ref_src=twsrc%5Etfw">

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी उठाए सवाल

जयराम रमेश ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने मतदाता सूचियां तैयार करने की प्रक्रिया और चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता को लेकर आरोप लगाए. कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि ऐसी परिस्थितियों में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से निर्धारित करने की जिम्मेदारी उन्हें कैसे सौंपी जा सकती है? उन्होंने कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए परिसीमन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर चिंता जताई.

संसद की विशेष बैठक में क्या होगा?

लोकसभा की विशेष बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर से बुलाई गई है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार इस दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश कर सकती है. हालांकि, सरकार ने अभी तक संबंधित विधेयकों को लेकर अपने अंतिम एजेंडे का खुलासा नहीं किया है. दूसरी ओर, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल संभावित विधेयक को लेकर अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं.

Also Read: बंगाल में अब कौन होगा नेता प्रतिपक्ष? हाईकोर्ट ने रद्द की ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति, विधानसभा अध्यक्ष को दिया 10 दिन का समय