world
भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल!
INT News1 November 2026 at 09:27 am

नई दिल्ली, 1 नवंबर। हाल ही में 81 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने ब्राजील में इतिहास रच दिया। उन्होंने पहले दौर में हार के बाद दूसरे दौर में बंपर जीत हासिल की। ये कौतूहल का विषय रहा कि आखिर इसकी वजह क्या रही? दरअसल, इसके पीछे का प्रमुख कारण वो था जिससे लूला किनारा करते आए थे, लेकिन 'लूला आर्मी' ने उनका बिगड़ा काम बना दिया, और ये था सोशल मीडिया। अमेरिका में 2008 के चुनाव अभियान से शुरू हुई डिजिटल राजनीति की यह प्रभावशाली मिसाल भारत में 2014 के चुनाव अभियान में दिखाई दी और अब ब्राजील में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की चुनावी वापसी ने इसे एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।