Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

ईआरएस ट्रैफिक विंग ने कर्मियों को दिए रेनकोट और डंप बूट

INT News30 July 2026 at 05:58 am

जालंधर | जालंधर पुलिस आयुक्तालय के ट्रैफिक कमिश्नरेट में बुधवार को इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम (ईआरएस) कार्यालय, ट्रैफिक विंग द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए रेनकोट और डंप बूट वितरित किए गए। यह वितरण पुलिस आयुक्त जालंधर सतिंदर सिंह, आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर और गुरबाज सिंह (पीपीएस) एडीसीपी ट्रैफिक कमिश्नरेट जालंधर तथा अजे सिंह (पीपीएस) एसीपी ट्रैफिक कमिश्नरेट जालंधर की निगरानी में किया गया। आयुक्तालय के अनुसार, बरसात के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को लगातार सेवाएं देने में सुविधा हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई।