Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

भिवानी से 2 सहेलियां संदिग्ध हालात में लापता:मोटरसाइकिल पर दोस्त के घर जाने के लिए निकली, नहीं लगा सुराग

INT News7 October 2026 at 09:44 am

भिवानी के एक गांव में 2 युवतियां संदिग्ध हालात में लापता हो गई। दोनों आपस में दोस्त बताई जा रही हैं। इधर, एक दोस्त के घर से दूसरी दोस्त के घर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर होकर निकली थी। लेकिन ना तो घर पहुंची और ना ही वापस लौटी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तोशाम थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वे दो बहन-भाई है। वह बड़ा है ओर बहन छोटी है। बहन की उम्र करीब 19 साल है। उसकी बहन 12वीं तक पढ़ी है, जो फिलहाल घर पर ही रहती है। सुबह के समय उसकी बहन के पास उनकी गांव की ही दोस्त आई थी। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल लेकर अपने घर चली गई। शाम करीब 3 बजे उसकी मां ने उसकी बहन की दोस्त की मां के पास फोन किया तो वह बाहर थी। उसने घर जाकर बताया कि उसकी भी लड़की घर पर नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन कहीं पर भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। दोनों की उम्र करीब 19 वर्ष है और दोनों घर वापस नहीं आई है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर तोशाम थाना पुलिस ने लापना होने की धाराओं के तहत केस दर्ज करके दोनों दोस्तों की तलाश शुरू कर दी।