समाचार · बिहार
बरौनी जंक्शन पर पूर्वाचल एक्सप्रेस से शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार; कारतूस-मोबाइल भी मिला

Begusarai Liquor Smuggling Case : बरौनी जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ और सीआइबी की संयुक्त कार्रवाई में पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से 18 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से एक कारतूस, मोबाइल फोन और 2660 रुपये भी बरामद किये गये हैं. वहीं, दूसरी कार्रवाई में बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म से लावारिस हालत में 18.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी.
पूर्वांचल एक्सप्रेस में जांच के दौरान पकड़ा गया आरोपी
बरौनी जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस के बरौनी जंक्शन पहुंचने पर राजकीय रेल पुलिस की ओर से रोक-टोक और जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव निवासी गौरव कुमार को पकड़ा.
शराब के साथ कारतूस और मोबाइल बरामद
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार गौरव कुमार के पास से 18 लीटर विदेशी शराब, एक कारतूस, एक मोबाइल फोन और 2660 रुपये बरामद किये गये. पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.
प्लेटफॉर्म से 18.8 लीटर लावारिस शराब जब्त
जीआरपी ने बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर भी जांच अभियान चलाया. इस दौरान लावारिस हालत में 18.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. शराब को जब्त कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.