Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रतिया एसडीएम ने लिया खेतों का जायजा:बारिश-ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जांच, ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश

INT News10 November 2026 at 07:33 pm

फतेहाबाद जिले में रतिया उपमंडल में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने खेतों का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुकसान का सही आकलन करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसानों की दर्ज शिकायतों का खेतों में जाकर सत्यापन किया जा रहा है। पटवारी और कानूनगो फसलों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। पोर्टल पर आए आवेदनों का फील्ड सत्यापन जरूरी : एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कानूनगो और क्षेत्रीय पटवारियों से कहा कि पोर्टल पर दर्ज सभी आवेदनों का फील्ड सत्यापन जल्द पूरा करें। उन्होंने निरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता रखने को कहा, ताकि कोई पात्र किसान अपने हक से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि खेतों में सत्यापन पूरा होते ही रिपोर्ट ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करें। इससे आगे की प्रशासनिक और मुआवजे से जुड़ी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकेगी। अधिकारियों से यह काम प्राथमिकता और जिम्मेदारी से पूरा करने को कहा गया।