समाचार · पंजाब
पंजाब कांग्रेस की पंजाब मंगदा इंसाफ कैंपेन कल से:परगट बोले-सांसदों के चुनाव लड़ने का फैसला हाईकमान लेगी; जल्दी आएगी पहली लिस्ट
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस कल से 'पंजाब मंगदा इंसाफ' कैंपेन शुरू करेगी। यह जानकारी पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने दी। इस कैंपेन के जरिए हर वर्ग के लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। इसमें कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे और लोगों से उनकी राय भी ली जाएगी। परगट सिंह ने बताया कि 12 मार्च को माझा, दोआबा और मालवा में साइकिल रैली निकाली जाएगी। इन रैलियों में पार्टी के सभी नेता शामिल होंगे। वहीं, उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगी।
हर सेक्टर के लोगों के पास जाएगी पार्टी चंडीगढ़ में आज पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने सभी जिलों के प्रधानों की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने प्रदेश के मौजूदा हालात का फीडबैक लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति हो या पुलिस स्टेट बनता पंजाब, सरकार की ओर से किया गया धक्का हो या ब्यूरोक्रेसी की मिसमैनेजमेंट, हर मुद्दे को कैंपेन में उठाया जाएगा। परगट सिंह ने बताया कि कल से आईटी सेक्टर, कृषि, उद्योग समेत हर वर्ग के लोगों के साथ बातचीत शुरू की जाएगी। इस अभियान में कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे। वहीं, 12 तारीख को अलग-अलग विधानसभा हलकों में साइकिल रैली निकाली जाएगी। यह खबर अपडेट की जा रही है।