Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

ड्यूटी से लौट रहे मीडियाकर्मी का मोबाइल लूटा:बाइक सवार 3 बदमाश फरार,खम्हारडीह थाना क्षेत्र की घटना

INT News9 November 2026 at 04:17 am

रायपुर में दिवाली के दौरान मोबाइल लूट की वारदात सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाश एक न्यूज चैनल के मीडियाकर्मी राजेंद्र सिंह का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। राजेंद्र ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यालय के पास बाइक रोकी और किसी से बातचीत करने लगे। तभी तीनों बदमाश वहां पहुंचे और अचानक मोबाइल छीनकर भाग निकले। वारदात इतनी तेजी से हुई कि राजेंद्र को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की शिकायत के बाद खम्हारडीह पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बाइक से पहुंचे, मोबाइल छीनकर भागे जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र सिंह कार्यालय के पास बाइक रोककर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक उनके पास पहुंचे। आरोपियों ने अचानक उनका मोबाइल छीना और तेज रफ्तार से बाइक लेकर फरार हो गए। CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश घटना की सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल तीनों बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। दिवाली के आसपास मोबाइल लूट की दूसरी घटना राजधानी में दिवाली के आसपास मोबाइल लूट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 4 नवंबर की रात मुजगहन थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी से जा रही एक एयर होस्टेस का आईफोन छीन लिया था और फरार हो गए थे।