Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कोर्ट में गवाही रोकने के लिए घर पर फायरिंग:अब तक 9 आरोपी अरेस्ट, शिकायत के बाद हथियार लेकर पहुंचे; कुरुक्षेत्र में घर पर फेंके हथियार

INT News24 November 2026 at 08:00 pm

कुरुक्षेत्र में कोर्ट में गवाही रुकवाने के लिए घर के बाहर हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना शाहाबाद के शरीफगढ़ गांव की है। CIA-1 ने शुभजीत सिंह उर्फ शुभ निवासी नीलोखेड़ी (करनाल) को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस इस मामले में 9 आरोपियों को पकड़ चुकी है। मामले की शुरुआत करीब दो साल पहले झगड़े से हुई थी। 31 अगस्त को कराया केस दर्ज प्रिंस का चांद, कर्ण और कोमल के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान प्रिंस को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। राजन के भाई सविंद्र सिंह ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने प्रिंस की शिकायत पर 31 अगस्त को केस दर्ज किया था।

इस केस में प्रिंस का भाई सविंद्र सिंह गवाह है और मामला कोर्ट में चल रहा था। 5 सितंबर को कोर्ट में सविंद्र सिंह की गवाही होनी थी। लेकिन 30 अगस्त को कोमल ने गवाही देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी। घर के बाहर पहुंचे 15-20 युवक राजन के मुताबिक, अगले दिन SP कार्यालय में शिकायत के बाद घर लौटा, तो चांद का फोन आ गया। उसने भी परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके करीब 15 मिनट बाद दो कारों में सवार 15-20 युवक उनके घर के बाहर पहुंच गए। हथियार लहराकर परिवार को डराया उनके हाथों में डंडे, गंडासी, तलवार, कटर और लोहे की रॉड थीं। चांद ने धमकी देते हुए हवाई फायर किए। उसके साथियों ने घर की तरफ लोहे की रॉड फेंकी और तलवार, कटर व गंडासी लहराकर परिवार को डराया था। चांद से देसी कट्टा, दूसरे से पिस्टल मिले शिकायत पर पुलिस ने थाना शाहाबाद में केस दर्ज किया। मामले की जांच CIA-1 ने करते हुए 8 सितंबर को चांद सिंह, नवजीत सिंह उर्फ अमित उर्फ बाबू निवासी शरीफगढ़ और गुरविंद्र सिंह उर्फ गोलू हाल निवासी अंबाला कैंट को गिरफ्तार किया था। चांद सिंह से वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया।फिर 14 सितंबर को जतिन उर्फ गुल्ला निवासी अंबाला कैंट को गिरफ्तार करके कब्जे से एक पिस्टल, दो कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई। नवंबर में हुईं लगातार अन्य गिरफ्तारी 16 सितंबर को अमित उर्फ हैप्पी निवासी अंबाला शहर को पकड़ा गया। फिर 20 नवंबर को गुरमीत सिंह उर्फ राजन निवासी नीलोखेड़ी और हरलीन सिंह उर्फ कोमल निवासी शरीफगढ़ को गिरफ्तार किया। 22 नवंबर को लखविंद्र सिंह उर्फ कालू निवासी खुखरैन जिला कपूरथला, पंजाब को पकड़ा गया। अब पुलिस ने शुभजीत सिंह उर्फ शुभ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट के ऑर्डर से जेल भेज दिया।