Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

50 छात्रो‍ं को गुरु पूर्णिमा पर मिली साइकिलें

INT News30 July 2026 at 05:53 am

तलेन| गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत 50 पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साथ ही गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करते हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देते हैं और शिक्षा के साथ संस्कार भी उतने ही आवश्यक हैं। प्राचार्य अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि योजना से विशेष रूप से दूर-दराज के गांवों से आने वाली छात्राओं को लाभ मिलेगा तथा ड्रॉपआउट दर कम होगी।