national
ऐतिहासिक होगी रामलीला मैदान की रैली, इन तीन मांगों को लेकर भरेंगे हुंकार: भूपेश बघेल
INT News31 October 2026 at 08:31 pm

रायपुर, 31 अक्टूबर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर विपक्षी दलों की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई राज्यों के पूर्व सीएम भी इस रैली में हिस्सा लेंगे। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने दावा किया कि यह रैली बहुत बड़ी और ऐतिहासिक होने वाली है।