Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भक्तों ने मनाया पर्व

INT News30 July 2026 at 05:56 am

| जालंधर अखिल विश्व गीता महामंडल के तत्वावधान में श्रीराधा कृष्ण मंदिर, न्यू बारादरी में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महर्षि वेदव्यास जी द्वारा रचित पवित्र ग्रंथों-श्रीमद्भगवद् गीता एवं श्रीमद्भागवत महापुराण का विधि-विधान से पूजन किया गया। संस्थापक पं. केवल कृष्ण शर्मा और श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने कहा कि जब वेदों का गूढ़ ज्ञान आम जनमानस के लिए कठिन होने लगा, तब महर्षि वेदव्यास जी ने पुराणों तथा पंचम वेद के रूप में महाभारत की रचना की। उन्होंने कहा कि ‘समाज से अविद्या को दूर करना ही गुरु पूर्णिमा का वास्तविक संदेश है’ और भारतीय वैदिक संस्कृति में वेदव्यास जी का स्थान भगीरथ के समान है। कार्यक्रम में पं. मनोज शास्त्री, श्याम सुंदर शर्मा, पं. दीनदयाल शास्त्री, मोहनलाल शर्मा, विजय सेठी, यश पहलवान, गुलशन सभ्रवाल और संदीप खोसला सहित प्रमुख व्यक्ति हाजिर रहे।