समाचार · पंजाब
तबला वादक पंडित रमाकांत के शिष्यों ने मनाया गुरु पूजन दिवस
INT News30 July 2026 at 05:57 am
जालंधर | पंजाब घराने के वरिष्ठ तबला वादक एवं संगीताचार्य उस्ताद पंडित रमाकांत के निवास स्थान पर गुरु पूजन दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। पंडित जी ने अपने पूज्य गुरुओं का स्मरण कर पूजा-अर्चना की तथा देश-विदेश से आए शिष्यों को आशीर्वाद दिया। तत्पश्चात आयोजित शास्त्रीय संगीत समारोह में युवा गायक अर्शित नाहर (राग बिलासखानी तोड़ी), मुक्तिका डोगरा (सितार पर राग मालकौंस), सुखविंद्र सिंह नामधारी (तबले पर तीनताल), पंडित जी के नाती चैतन्य शर्मा (वायलिन पर राग चारुकेशी) और डॉ. लक्ष्मी प्रभा (सितार पर राग यमन) ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। डॉ. लक्ष्मी प्रभा के साथ स्वयं पंडित रमाकांत जी ने तबला संगत की। कलाकार प्रद्युम्न नारंग ने मधुर भजन गाए।