entertainment
इरफान खान के साथ ऐसी होती थी बाबिल की दिवाली, पिता की याद में छलका बेटे का प्यार

दिवाली का त्योहार आते ही बचपन की कई यादें ताजा हो जाती हैं. किसी को घर की सजावट याद आती है तो किसी को मिठाइयों की खुशबू और परिवार के साथ बिताए पल. अभिनेता बाबिल खान (Babil Khan) के लिए भी दिवाली कुछ ऐसी ही यादें लेकर आती है.
दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल ने अपने बचपन की दिवाली को याद किया है. उन्होंने बताया कि कैसे पिता इरफान अपनी मजेदार बातों और कहानियों से घर का माहौल खुशनुमा बना देते थे. आज भले ही त्योहार मनाने का उनका अंदाज बदल गया है, लेकिन पिता के साथ बिताए वो पल आज भी उनके दिल में बसे हैं.
पापा इरफान की कहानियों के बिना अधूरी थी दीवाली
आपको बता दें कि से बातचीत में बाबिल खान ने बताया कि बचपन में दिवाली का इंतजार कई दिन पहले से शुरू हो जाता था. घर में मिठाइयां आती थीं और उनकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती थी. दोस्तों के साथ खूब मस्ती होती थी. इतना ही नहीं, रात के खाने से पहले ज्यादा से ज्यादा मिठाइयां खाने के लिए भी दोस्तों के बीच खूब बातचीत और मोलभाव होता था.
बाबिल के लिए इन सबके बीच सबसे खास पल पिता इरफान खान के साथ बिताया गया समय था. उन्होंने बताया कि बाबा अपने मजाकिया अंदाज और दिलचस्प कहानियों से पूरे घर में रौनक लगा देते थे. बचपन की ये छोटी-छोटी बातें आज भी उन्हें खूब याद आती हैं.
अब शोर-शराबे से दूर सुकून से मनाते हैं त्योहार
ऐसे में बाबिल ने बताया कि समय के साथ दिवाली मनाने का उनका तरीका भी बदल गया है. अब उन्हें बड़े जश्न और शोर-शराबे से ज्यादा परिवार और करीबी दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है. वह चाहते हैं कि घर का माहौल ऐसा हो, जहां हर कोई बिना किसी जल्दबाजी के आराम से त्योहार का आनंद ले सके.
उन्होंने बताया कि उन्हें घर में दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बैठना, अच्छा संगीत सुनना, साथ खाना खाना और सुबह तक बातें करना पसंद है. उनके लिए अब दिवाली का असली मजा इसी सुकून और अपनों के साथ में है.
'कला' से शुरू किया था अभिनय का सफर
बाबिल खान के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने शुरुआत में कैमरा असिस्टेंट के तौर पर काम किया था. इसके बाद साल 2022 में फिल्म 'कला' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं.
इसके बाद बाबिल साल 2023 में फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखाई दिए. उन्होंने वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' में भी काम किया, जिसमें उनके साथ आर. माधवन, केके मेनन और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार नजर आए. मई 2025 में बाबिल उस समय भी चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था.
ये भी पढ़ें: 'इन गंवार लोगों ने क्या हालत कर दी', पटाखे फोड़ने वालों पर क्यों भड़कीं उर्फी-भूमि और नफीसा?