Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

भूमध्य सागर में तैनाती, भारतीय युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल पहुंचा ग्रीस

INT News1 November 2026 at 12:37 pm

नई दिल्ली, 1 नवंबर। भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के दौरान 31 अक्टूबर को ग्रीस के सूदा बे बंदरगाह पहुंचा है। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और ग्रीस की नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करना है। साथ ही दोनों देशों के नौसैनिक कर्मियों के बीच इस दौरान पेशेवर संबंधों को बढ़ावा दिया जाएगा।