Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कमिश्नर ने की बैठक:फरीदाबाद में 21 जगह पर नाकाबंदी, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात, आगरा नहर पर आम आवाजाही बंद

INT News1 August 2026 at 04:53 pm

फरीदाबाद में कांवड़ यात्रा को पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस के दूसरे अधिकारियों के साथ अपने ऑफिस सेक्टर 21 सी में बैठक की। बैठक में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा आपातकालीन तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक, क्राइम ब्रांच सहित करीब 2 हजार पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। डीसीपी ट्रैफिक जयवीर सिंह को कांवड़ यात्रा ड्यूटी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डीसीपी सेंट्रल, डीसीपी बल्लभगढ़ एवं डीसीपी एनआईटी अपने-अपने जोन में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की निगरानी करने और जरूरी इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई है। 50 फीट की दूरी पर लगेंगे शिविर उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क से 50 फीट की दूरी पर शिविर लगाए जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार का कोई रोड़ हादसा होने से बचा जा सके। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वो यह सुनिश्चित करे कि डाक कांवड़, झांकियों एवं वाहनों की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न हो। 21 जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की नाकेबंदी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सुरक्षा को लेकर आगरा नहर के साथ और हाईवें पर 21 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। 24 घंटे इन स्थानों पर पुलिस 300 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आगरा कैनाल के साथ ट्रैफिक को पुरी तरह से बंद कर दिया गया है। यंहा से केवल कावड़ लेकर जाने वालों को जाने दिया जा रहा है। बैठक में डीसीपी मुख्यालय हिमाद्री कौशिक, डीसीपी क्राइम राजेश कुमार मोहन, डीसीपी ट्रैफिक जयवीर सिंह, डीसीपी सेंट्रल उषा, थाना प्रबंधक एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौजूद रहे।