national · बिहार
इंडी गठबंधन के ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम पर भाजपा का हमला, गुरु प्रकाश बोले-लोकतंत्र के नाम पर हो रहा मजाक
INT News31 October 2026 at 01:30 pm

पटना, 31 अक्टूबर। इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम और रैली को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उसके आंदोलन को निराधार और तर्कहीन बताया। वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के एमएलसी नीरज कुमार ने भी इंडिया गठबंधन की राजनीतिक एकजुटता पर सवाल उठाए। दोनों नेताओं ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने और राजनीतिक अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया।