Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बुरहानपुर में 11 केवी फीडर का मेंटेनेंस होगा:29 अक्टूबर को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी

INT News28 October 2026 at 07:50 pm

बुरहानपुर में बिजली कंपनी 11 केवी रेस्ट हाउस फीडर का मानसून के बाद रखरखाव करेगी। इसके चलते गुरुवार, 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

शिकारपुरा पानी की टंकी, प्रतापपुरा, पंचमुखी हनुमान, सिलमपुरा, बस स्टैंड, एलआईसी ऑफिस, मीरा हॉस्टल और संजय नगर पार्ट ए में बिजली बंद रहेगी।

बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि काम के हिसाब से बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा हो सकता है।