समाचार · छत्तीसगढ़
स्कॉर्पियो की टक्कर से राम मंदिर के पुजारी की मौत:कोंडागांव के चिखलपुटी में हादसा; बेटे समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
कोंडागांव में नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार दोपहर स्कॉर्पियो और स्कूटर की टक्कर में राम मंदिर के पुजारी अजय तिवारी (36) की मौत हो गई। हादसे में स्कूटर पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें अजय का 12 साल का बेटा अर्णव भी शामिल है। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे चिखलपुटी में पप्पू ढाबा के पास हुआ। अजय तिवारी अपने बेटे अर्णव और साली के बच्चे के साथ मेस्ट्रो स्कूटर से जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो एन और स्कूटर की टक्कर हो गई। हादसे में अजय की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुजारी के निधन से शोक अजय तिवारी शहर के राम मंदिर में पुजारी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिचितों, शुभचिंतकों और श्रद्धालुओं ने शोक जताया। हादसे के कारणों का पता पुलिस जांच के बाद चलेगा। नेशनल हाईवे-30 पर लगातार हो रहे हादसों के बीच चिखलपुटी की इस घटना ने दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।