entertainment
आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात
INT News9 November 2026 at 05:45 pm

मुंबई, 9 नवंबर। आशुतोष राणा हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिनकी आवाज, डायलॉग डिलीवरी और पर्दे पर मौजूदगी ही किरदार को यादगार बना देती है। कभी 'दुश्मन' में साइको किलर बनकर उन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े किए तो कभी 'संघर्ष' में लज्जा शंकर पांडे के किरदार से लोगों के मन में डर पैदा कर दिया। अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आशुतोष की जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा उनके नाम से जुड़ा है।