समाचार · मध्य प्रदेश
अशोकनगर में आज 4 घंटे बिजली कटौती:रातीखेड़ा, इमला समेत कई इलाके प्रभावित होंगे
अशोकनगर जिले में आज (रविवार) बिजली कंपनी 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रखेगी। यह फैसला मेंटेनेंस और निर्माण कार्य के चलते लिया गया है। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान 220/132 केवी उपकेंद्र अशोकनगर से निकलने वाले 33 केवी ऑवरी-ईसागढ़ और 33 केवी महीदपुर फीडर से जुड़े इलाकों में असर पड़ेगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री (ग्रामीण) नवीन कुमार यादव ने बताया कि दोनों फीडरों पर जरूरी निर्माण और रखरखाव का काम किया जाएगा। 33 केवी ऑवरी-ईसागढ़ फीडर से जुड़े उपकेंद्र रातीखेड़ा, देरखा और इमला के इलाकों में बिजली नहीं मिलेगी। इसी तरह, 33 केवी महीदपुर फीडर से जुड़े उपकेंद्र महीदपुर, रूसल्ला और अजलेश्वर फीडर वाले क्षेत्रों में भी 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। कंपनी ने बताया कि काम की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि कम या ज्यादा हो सकती है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे तय समय को ध्यान में रखकर अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।