Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

राज्यसभा में हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर कांग्रेस का विरोध:केवलराम चौराहे पर फूंका पुतला; भाजपा के फैसले के खिलाफ की नारेबाजी

INT News31 October 2026 at 01:39 pm

एमपी की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए भाजपा द्वारा हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले के विरोध में शनिवार को खंडवा में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह 11:30 बजे गांधी भवन में एकत्रित हुए। यहां से रैली निकालकर भाजपा के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की गई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया। उम्मीदवार चयन के फैसले पर जताई नाराजगी प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार चयन के फैसले पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। गांधी भवन से शुरू हुआ प्रदर्शन केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर पुतला दहन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान गौरी, नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर, विशाल जैन, अर्ष पाठक, इकबाल कुरैशी, मोइज खान, डॉ. शरद हरणे, असलम गौरी, मनोज मंडलोई, अविनाश शुक्ला, महमूद खान, देवेंद्र जैन, रणधीर कैथवास, यशवंत सिलावट, शेख फरीद, शब्बीर कादरी और प्रेमांशु जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।