Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

दीवार में छेद कर छिपाया फोन, हो रहा था वीडियो रिकॉर्ड... टॉप टीवी एक्ट्रेस ने किया सेट पर हुई घिनौनी हरकत का खुलासा

INT News1 November 2026 at 01:51 pm

शूटिंग सेट, चेंजिंग रूम और दीवार के छेद में चालू कैमरा... किसी के लिए भी ये एक बुरे सपने जैसा है. टीवी की 'पार्वती' यानी सोनारिका भदोरिया (Sonarika Bhadoria) के साथ करियर के शुरुआती दिनों में बिल्कुल ऐसी ही एक घटिया हरकत हुई थी. अच्छी बात ये रही कि उनकी मम्मी को वक्त रहते शक हो गया और पूरा खेल उल्टा पड़ गया. फिर क्या था, सोनारिका ने उस बंदे की ऐसी कुटाई की कि उसे नानी याद आ गई. आखिर उस दिन उस बंद कमरे में हुआ क्या था? चलिए सीधे चलते हैं उस दिन की कहानी पर...

'अचानक दीवार से आई खटखट की आवाज'

सोनारिका ने 'हॉटरफ्लाई' के शो 'द मेल फेमिनिस्ट' में बातचीत के दौरान बताया कि यह घटना उनके मशहूर शो 'महादेव' से पहले की है, जब वह 'तुम देना साथ मेरा' के लिए शूट कर रही थीं. उस वक्त जयपान स्टूडियोज में वैनिटी वैन का कल्चर नहीं था और कलाकारों को लकड़ी के पार्टिशन वाले कमरे दिए जाते थे. एक्ट्रेस ने कहा,

"करीब 24-25 साल की उम्र तक मेरी मां हमेशा हर शूट पर मेरे साथ ही रहती थीं. उस दिन कमरे में जब मैं कपड़े बदल रही थी, तभी दीवार के पास से अचानक खटखट जैसी आवाज आई, मानो कोई चीज गिरी हो."

'दीवार के छेद में रखा था फोन'

सोनारिका की मां को तुरंत शक हुआ. सामने लकड़ी के तख्ते में एक छोटा सा छेद था और अंदर एक डिब्बा रखा दिखा. एक्ट्रेस ने बताया,

"मम्मी का मन नहीं माना. उन्होंने स्पॉट दादा को बुलाया और मेकअप वाले को बुलाया कि मुझे डाउट आ रहा है, यहां कुछ तो है, आप देखो... तो वो ऐसे ना पलड़ा जैसा था, मम्मी कोई नहीं माना तो मम्मी ने खींच-खींच के उसको निकाला."

जब वह तख्ता हटाया गया तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं. एक्ट्रेस ने आगे कहा,

"वहां पे एक फोन मिला. वो फोन पे सब मतलब रिकॉर्ड हो रहा था. वहां का जो क्लीनिंग बॉय होगा या मेंटेनेंस का जो भी बंदा होगा, वो लड़कियों के रूम में फोन रख देता था ताकि जब वो चेंज वगैरह करें तो वो सब रिकॉर्ड हो जाए."

ये भी पढ़ें: पैसे चाहिए तो होटल रूम में आओ…जब Devon ke Dev... Mahadev फेम Sonarika Bhadoria से चैनल हेड ने रख दी थी ऐसी शर्त

'गुस्से में आकर पटक-पटककर पीटा'

इसके बाद सेट पर उस लड़के को ढूंढकर लाया गया. सोनारिका ने बताया कि उस वक्त उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था और उन्होंने खुद अपने हाथों से उसे सबक सिखाया. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा,

"वो बंदा आया और सिद्धार्थ उसके पापा-प्रोडक्शन वाले तो बाद में उसकी खातिरदारी करते, मैंने जो पटक-पटक के वो मारा है... मतलब मेरी चूड़ियां उस समय मेटल की थीं या क्या थीं, पूरी मुड़-तोड़ के कैसे तो भी हो गईं. ऐसा पेला है ना उसको सच्ची में."