समाचार · पंजाब
महिला पतंजलि योग समिति ने मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व
INT News30 July 2026 at 05:56 am
जालंधर | राज्य प्रभारी सीमा शंगारी के मार्गदर्शन में महिला पतंजलि योग समिति जालंधर द्वारा योग भवन, माई हीरां गेट में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ से हुआ। समिता कपूर ने गुरु का स्थान सर्वोच्च बताते हुए कहा कि गुरु अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान का मार्ग दिखाते हैं। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति व समाज कल्याण के लिए आहुतियां डालीं। इस अवसर पर सुदेश कुमारी, सुधा जैन, सुनीता गुप्ता, संगीता चोपड़ा, पूनम, नीलम सलवान, प्रवीन, सोनिया, वीना, सविता चौहान, सवीना, अलका, उषा और रेनू कपूर उपस्थित रहीं।