national · दिल्ली
शिक्षा व्यवस्था का बढ़ेगा वैश्विक दायरा, विदेशी विश्वविद्यालयों को मिले आशय पत्र
INT News25 November 2026 at 10:25 pm

नई दिल्ली, 25 नवंबर। देश में अभी करीब 21 विदेशी उच्च शिक्षण संस्थान काम कर रहे हैं। वहीं, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और इटली के विश्वविद्यालयों सहित कई विदेशी संस्थानों को भारत में परिसर खोलने के लिए 17 आशय पत्र जारी किए जा चुके हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 25 नवंबर को भारतीय शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर संसद की शिक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।