Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल में मोटरसाइकिल की टक्कर से किशोर की मौत:दोस्तों के साथ सैर करने गया था, पीजीआई में दम तोड़ा

INT News26 September 2026 at 12:43 pm

कैथल के गांव बरसाना में सड़क पर सैर कर रहे करीब 15 वर्षीय किशोर को एक मोटरसाइकिल राइडर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान पीजीआई रोहतक में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक किशोर के पिता ने पूंडरी थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मोटरसाइकिल राइडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोस्तों के साथ सैर करने गया था किशोर किशोर के पिता रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा आयुष गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करता है। 13 सितंबर को सुबह करीब 4:30 उसका बेटा आयुष अपने दोस्तों के साथ सैर करने के लिए गांव की मुख्य सड़क से जा रहा था। वहां पर कृष्ण नाम का मोटरसाइकिल राइडर अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलता हुआ आया और उसके बेटे को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके बेटे को गंभीर चोटें लगी। पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया वे तुरंत उसे कैथल के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। आज इलाज के दौरान उसके बेटे ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी मोटरसाइकिल राइडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूंडरी थाना के जांच अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने मृतक किशोर के पिता की शिकायत पर मोटरसाइकिल राइडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।