समाचार · मध्य प्रदेश
भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की धूम, फहराया तिरंगा:निगम मुख्यालय पर पहली बार झंडावंदन; कमिश्नर ऑफिस में भी आयोजन
भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। जगह-जगह तिरंगा फहराया जा रहा है। संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर कर्मवीर शर्मा, कलेक्टोरेट में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। लिंक रोड नंबर-2 स्थित निगम मुख्यालय में पहली बार राष्ट्र ध्वज फहराया गया। कुछ महीने पहले ही बिल्डिंग में निगम के सारे दफ्तर आए हैं। अब तक आईएसबीटी और माता मंदिर स्थित ऑफिस में महापौर मालती राय और अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ध्वजारोहण करते थे। शनिवार को महापौर राय ने निगम मुख्यालय ‘अटल भवन’ में कमिश्नर संस्कृति जैन की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम की केंद्रीय कर्मशाला में राष्ट्र ध्वज फहराया। तस्वीरों में देखिए ध्वजारोहण… जिपं में अध्यक्ष ने फहराया
जिला पंचायत में अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर ने झंडावंदन किया। जिपं में सीईओ इला तिवारी, सदस्य विनय मेहर समेत संदीप कुमार श्रीवास्तव, दीपक गुर्जर, आकाश परमार, कमल चंदानी भी मौजूद रहे।