Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पुलिस लाइन परेड मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह:खरगोन में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, 10 स्कूलों ने दी देशभक्ति प्रस्तुति

INT News15 August 2026 at 01:52 pm

खरगोन में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को पुलिस लाइन परेड मैदान में आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर गुरु प्रसाद ने ध्वजारोहण किया और इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। समारोह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे। परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया। राष्ट्रगान के बाद हुआ मार्च पास्ट ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके बाद परेड दल ने हर्ष फायर किया और मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव प्रसारण भी दिखाया और सुनाया गया। कलेक्टर ने पढ़ा बधाई संदेश मुख्य अतिथि कलेक्टर गुरु प्रसाद ने जिलेवासियों के लिए अपना बधाई संदेश पढ़ा। संदेश वाचन के बाद आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। इससे समारोह में उत्साह का माहौल बन गया। समारोह में 10 से अधिक स्कूलों के करीब 500 विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया और समारोह में देशभक्ति का माहौल और मजबूत किया। 50 से अधिक लोगों का हुआ सम्मान समारोह के अंतिम चरण में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। इस दौरान पूर्व कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, डीआईजी सिमाला प्रसाद, एसपी रवींद्र वर्मा, एडीएम रेखा राठौड़, नपाध्यक्ष छाया जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, प्रशासनिक अधिकारी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। देखें कार्यक्रम की फोटो