Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

जीवन कुंडू हत्याकांड, विधायक अत्री का बड़ा बयान:बोले- सगा भाई या बेटा भी आरोपी होता तो साथ नहीं देता, पीड़ित परिवार के साथ

INT News15 August 2026 at 01:43 pm

हिसार के जीवन कुंडु हत्याकांड को लेकर जींद के उचाना कलां से बीजेपी विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री का बड़ा बयान सामने आया है। आरोपियों की मदद करने के आरोपों पर विधायक अत्री ने साफ कहा कि यह बेहद संवेदनशील और दुखद मामला है, जिसमें किसी भी स्तर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हत्या जैसे घिनौने अपराध में अगर उनका अपना सगा भाई या बेटा भी आरोपी होता, तो वह उसका साथ नहीं देते। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल और दुख की घड़ी में वह पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। कानून अपना काम करे, दोषियों पर हो कार्रवाई : देवेंद्र देवेंद्र अत्री ने कहा कि मामले में कानून अपना काम करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देने के बजाय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।