समाचार · पंजाब
जालंधर में प्राइवेट बस ने डिलीवरी बॉय को कुचला:सड़क पर बिखरा मांस, अलास्का चौक के पास एक्सीडेंट; अभी नहीं हुई मृतक की पहचान
INT News15 August 2026 at 01:38 pm
जालंधर के अलासका चौक के पास प्राइवेट कंपनी की बस ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति ग्रे रंग की स्कूटी पर रेलवे रोड की ओर जा रहा था। उसकी उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि मृतक डिलीवरी बॉय था। उसकी स्कूटी पर रखे बैग पर डिलीवरी कंपनी का नाम लिखा हुआ था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति और मृतक की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…