Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

भारत की जर्सी पहनना जिंदगी का... धवन से विराट तक इन क्रिकेटरों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

INT News15 August 2026 at 01:41 pm

Happy Independence Day Wishes By Players: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों और पूर्व खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मौके पर टीम इंडिया की जर्सी से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं. वहीं सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली, रोहित शर्मा, अनिल कुंबले और मिताली राज तक कई क्रिकेटरों ने भी देश को बधाई दी.

धवन ने शेयर किया खास संदेश

View on Instagram

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी क्रिकेट यात्रा और टीम इंडिया की जर्सी से जुड़ा एक भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा, 'मेरे जीवन के कुछ सबसे गर्व के पल भारत की जर्सी पहनकर आए हैं. उस देश के नाम, जिसने मुझे सपने देखने, उन्हें पूरा करने का अवसर और उन्हें हासिल करने का विश्वास दिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.' धवन के इस संदेश में उस गर्व और भावनात्मक जुड़ाव की झलक देखने को मिली, जो उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पहनकर महसूस किया. उन्होंने भारत को वह देश बताया, जिसने उन्हें सपने देखने, उन्हें पूरा करने का मौका और उन सपनों को हासिल करने का विश्वास दिया.

सचिन तेंदुलकर ने तिरंगे के साथ दी बधाई

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भारतीय तिरंगे की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए नजर आए. अपने पोस्ट में सचिन ने लिखा, 'Happy Independence Day!' वहीं पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने तिरंगे और लाल किले वाली एक वीडियो शेयर की और इस खास मौके पर देश के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया.

Also Read: 300 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज बने हेजलवुड, बांग्लादेश के खिलाफ जोश ने एक इनिंग में लिए 6 विकेट

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की जर्सी में शेयर की तस्वीर

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की जर्सी में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने और देश के लिए खेलने से जुड़े गर्व को जाहिर किया. वहीं भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में लिखा, 'Happy Independence Day! Jai Hind.'

कई अन्य क्रिकेटरों ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

View on Instagram

पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने भी सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, 'Wishing everyone a very Happy 80th Independence Day!' इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर तिलक वर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर समेत अन्य क्रिकेटरों ने भी पोस्ट कर देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाईया दी है.

Also Read: आजादी के जश्न के बीच भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर जीती थी वनडे सीरीज, कोहली ने जड़ा था 43वां शतक