Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत:सिर में गंभीर चोट से तोड़ा दम; मैहर से दर्शन कर लौट समय 31 श्रद्धालु घायल हुए थे

INT News15 August 2026 at 01:42 pm

पन्ना जिले में मैहर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार को कालिंजर घाटी के पास बेकाबू होकर पलट गई थी। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 31 लोग घायल हो गए थे। हादसा पहाड़ीखेरा-कालिंजर घाटी मार्ग पर सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के दौरान हुआ। आज शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, एक हफ्ते पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मैहर और चित्रकूट दर्शन के लिए निकले थे। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से मैहर और चित्रकूट दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे घायल माया देवी (60) ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रॉली में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी सवार थे हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। ट्रॉली में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी सवार थे। सूचना मिलने पर डायल 112, बृजपुर और पहाड़ीखेरा पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को पन्ना जिला अस्पताल पहुंचाया। चार डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही इलाज सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में आपात स्थिति को देखते हुए चार डॉक्टरों की एक विशेष टीम तैनात की गई है। यह टीम लगातार घायलों की स्थिति पर नजर रख रही है। मृतक माया देवी (पति रमेश प्रसाद यादव) की मौत की सूचना उनके पैतृक गांव फतेहपुर के पधारा में मिलते ही परिजनों में दुख का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शेष घायलों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी है। ये खबर भी पढ़े… पन्ना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 31 श्रद्धालु घायल: मैहर से दर्शन कर लौट रहे थे ग्रामीण पन्ना जिले में मैहर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कालिंजर घाटी के पास बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 31 लोग घायल हो गए। हादसा पहाड़ीखेरा-कालिंजर घाटी मार्ग पर सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के दौरान हुआ। पढ़े पूरी खबर…